कपूरथला में आतंकी पन्नू का साथी गुज्जर गिरफ्तार, लुधियाना में भी आठ हिरासत में
पंजाब में आतंकियोें के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दिया है। कपूरथला में आतेकी हरपतवंत सिंह पन्नू के साथी को गिरफ्तार किया गया है। लुधियाना में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कपूरथला/लुधियानाए जेएनएन। प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा खालिस्तान के समर्थन में रेफरेंडम-2020 को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैैं। पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथी जोगिंदर सिंह गुज्जर को पुलिस ने कपूरथला के गांव अकाला से गिरफ्तार किेया गया है। इसके अलावा लुधियाना में भी आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन लोगों की सूची तैयार की है जो खालिस्तान का समर्थन करते हैैं। सुरक्षा एजेंसियां इन लोगों पर नजर रख रही हैैं। गुज्जर को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वह 12 साल से भी अधिक समय से इटली में रह रहा है। इस दौरान जेनेवा गया और वहां आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से मुलाकात की।
वह इसी साल फरवरी में भारत आया था। उस पर आरोप है कि रेफरेंडम-2020 को लेकर जेनेवा में हुई कन्वेंशन में उसने खालिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की थी। उसके दो बेटे हैं और दोनों इटली के नागरिक हैं। बेटी इंग्लैंड में रहती है। अकाला गांव में उसकी करीब 15 एकड़ जमीन है। वह यहां आता-जाता रहता है। दलित सुरक्षा सेना ने पन्नू और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पन्नू व गुज्जर के खिलाफ वीरवार को कपूरथला के थाना भुलत्थ में केस दर्ज किया गया था।
जोगिंदर के बैैंक खातों को खंगाला जाएगा : डीएसपी
भुलत्थ के डीएसपी जतिंदर जीत सिंह का कहना है कि पन्नू के कहने पर जोगिंदर सिंह गुज्जर सिख फॉर जस्टिस की गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहा था। संगठन को वित्तीय मदद प्रदान करता था। इसके सभी बैंक खातों को खंगाला जाएगा जिससे संगठन को इसके द्वारा की गई वित्तीय मदद की परतें खुलेंगी। कैसे पैसे पहुंचाता था और क्या तरीका अपनाता था यह पूछताछ पुलिस रिमांड में की जाएगी।
------
पन्नू ने 6 जुलाई को इंग्लैैंड में आयोजन की कर रखी है घोषणा
इंग्लैंड में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से रेफरेंडम-2020 के तहत खालिस्तान की मांग की जा रही है और 6 जुलाई को वहां पर समारोह करवाया जाना है। इसके बाद उसने खालिस्तान के लिए ऑनलाइन वोटिंग की भी घोषण्र की है। इसे देखते हुए पंजाब में पुलिस की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों से पूछताछ हो रही है जो रेफरेंडम-2020 के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखी है हरियाणा के इस गांव की कहानी, देशभर में पहुंच रही है यहां से बदलाव की बयार
यह भी पढ़ें: अमृतसर में ढाई साल पूर्व दशहरे के दिन हुए रेल हादसे में चार अफसर दोषी करार, मरे थे 58 लाेग
यह भी पढ़ें: रिफरेंडम 2020 के लिए सक्रिय पन्नू व आठ अन्य घोषित आतंकियों की सूची में शामिल, पंजाब में भी केस
यह भी पढ़ें: अमित ने पुलिसकर्मियों के हत्या करने बाद मां को किया फाेन, नहीं मानी सरेंडर करने की नसीहत
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें