आप चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का करेगी ऐलान : प्रिसिपल बुद्ध राम
बुढ्लाडा से विधायक प्रिसिपल बुद्ध राम ने कहा कि 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले आप सीएम के चेहरे का ऐलान करेगी।
संस, श्री माछीवाड़ा साहिब : आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के चेयरमैन व बुढ्लाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी प्रधान अरविंद केजरीवाल पार्टी में पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेंगे। इस बार राज्य में आप की सरकार जरूर बनेगी।
माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी हलका समराला के मुख्य पदाधिकारियों व नेताओं से मीटिंग करने के बाद विधायक बुद्ध राम ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। यदि वे आप में शामिल होते हैं, तो हम उनका स्वागत करते हैं। नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाऐ जाने के सवालों पर उन्होंने कहा कि पहले सिद्धू पार्टी में शामिल हों, फिर उनकी कारगुजारी देखकर पार्टी मुखी अरविंद केजरीवाल और कोर कमेटी फैसला लेगी कि किस नेता को पार्टी के मुख्यमंत्री की चेहरे के तौर पर उतारना है। पंजाब की कांग्रेस सरकार पर बरसते उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह महलों से बाहर नहीं निकलते, जबकि उनकी छत्रछाया में रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया लोगों को लूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले पंजाब की जनता को लूट रहे सभी माफियों पर नकेल कसी जायेगी। उसके साथ सरकारी खजाने को भरकर लोग भलाई के कार्य किए जाएंगे। विधायक बुद्ध राम ने कहा कि राज्य में शराब की कई नकली फैक्ट्रियां पकड़ी गई, लेकिन उसे चलाने वाले किसी मुख्य व्यक्ति पर पर्चा दर्ज नहीं हुआ, क्योंकि यह सब कांग्रेस सरकार की छत्रछाया में चल रहा है। पुलिस एक आम व्यक्ति से कुछ बोतल शराब की पकड़ ले, तो उसे तुरंत सलाखों पीछे भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है, तो 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार लाए और इस बार 117 सीटों पर बेदाग उम्मीदवारों का चयन खुद अरविंद केजरीवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास कर माफिया मुक्त सरकार बनाने में सहयोग देगी, उसके साथ गठजोड़ भी संभव है। इस मौके पर पार्टी के वक्ता रुपिदर सिंह मुंडी, नरिदरपाल सिंह बाजवा व महा सचिव हरभुपिदर सिंह धरौड़ भी मौजूद थे।