राजेश भट्ट, लुधियाना। आम आदमी पार्टी ने जैसे ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया, वैसे ही वह विरोधियों के निशाने पर आ गए। विरोधियों ने भगवंत मान के पुराने वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने शुरू कर दिए। अकाली दल, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के समर्थक अलग अलग पेजों पर भगवंत मान के वीडियो अपलोड करने में जुटे हैं। उन्होंने भगवंत मान के वीडियो को फेसबुक, ट्वीटर व वाट्सएप ग्रुपों में वायरल करना शुरू किया है। उनके खिलाफ छपी पुरानी खबरों को भी इंटरनेट पर प्रचारित किया जा रहा है। इस तरह के वीडियो से आप को घेरने की कोशिश की जा रही है।
अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेजों पर भगवंत मान के कई वीडियो अपलोड करके लिखा है कि इनके हाथों में क्या पंजाब सुरक्षित रहेगा। यही नहीं अकाली दल ने भगवंत मान की किसी फिल्म का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि उनका मकसद नेता बन कर पैसे बटोरना है।
अकाली दल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मकसद पूरा हो गया। इसके अलावा भाजपा के कुछ समर्थकों ने भगवंत मान का पुराना विडियो भी अपलोड किया है। उन्हें भी उस वीडियो में उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। भगवंत मान के वीडियाे भाजपा कार्यकर्ता भी खूब वायरल कर रहे हैं।
आप ने खुद किया फनी वीडियो वायरल
मंगलवार को भगवंत मान को पंजाब में सीएम फेस घोषित करने के बाद आप ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से फन्नी वीडियो जारी किया। इसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को विशेष तौर पर निशाना बनाया और अंत में भगवंत मान को प्रमोट किया गया।
- Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 19 Jan 2022
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 19 Jan 2022
- Sukhbir Singh Badal (@sukhbir_singh_badal) 19 Jan 2022
a