Move to Jagran APP

पंजाबियों ने मान की काबिलियत पर लगाई मुहर : माणूके

आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान के नाम की घोषणा की गई है। इसके बाद से उनके समर्थक काफई खुश हैं। हलका जगराओं से विधायक सर्बजीत कौर माणूके व प्रो. सुखविदर सिंह सुक्खी की अगुआई में इकट्ठे हुए वर्करों ने खुशी मनाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 08:55 PM (IST)
पंजाबियों ने मान की काबिलियत पर लगाई मुहर : माणूके
पंजाबियों ने मान की काबिलियत पर लगाई मुहर : माणूके

जागरण संवाददाता, जगराओं : आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान के नाम की घोषणा की गई है। इसके बाद से उनके समर्थक काफई खुश हैं। हलका जगराओं से विधायक सर्बजीत कौर माणूके व प्रो. सुखविदर सिंह सुक्खी की अगुआई में इकट्ठे हुए वर्करों ने खुशी मनाई। माणूके ने कहा कि पंजाबियों ने मान की काबिलयत को देखते हुए ही उनके नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जनता के फैसले पर पहरा देते हुए सभी नेता और वर्कर भगवंत मान की अगुआई में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर पप्पू भंडारी, छिदर सिंह सीवियां, तरसेम सिंह अलीगढ़ , जसप्रीत सिंह अलीगढ़, सरपंच सुरजीत सिंह जनेतपुरा, बलवीर सिंह लक्खा, गोपी शर्मा, तरसेम सिंह हठूर, सुखविदर सिंह जवंदा,दिलबाग सिंह नंबरदार, गुरदेव सिंह चक्र, सुरिदर सिंह लक्खा, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, देव सिंह रसूलपुर, सुरिदर सिंह सग्गू, राम जगराओं, डैनी रंधावा, रघवीर सिंह लम्मा,सुरजीत सिंह थापा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.