Move to Jagran APP

लुधियाना में आप इंचार्ज मदन लाल वार्ड-89 के लोगों से हुए रूबरू, बोले- संभावित हार के खौफ से कांग्रेसियों में आरोपों का सिलसिला जारी

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नेता एवं हलका उत्तरी से पार्टी के इंचार्ज और पूर्व राज्यमंत्री मदन लाल बग्गा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनावों में संभावित हार को देखते हुए ही बड़े कांग्रेसी नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 10:37 AM (IST)
लुधियाना में आप इंचार्ज मदन लाल वार्ड-89 के लोगों से हुए रूबरू, बोले- संभावित हार के खौफ से कांग्रेसियों में आरोपों का सिलसिला जारी
लुधियाना में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मदन लाल वार्ड-89 के लोगों से रूबरू होते हुए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नेता एवं हलका उत्तरी से पार्टी के इंचार्ज और पूर्व राज्यमंत्री मदन लाल बग्गा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनावों में संभावित हार को देखते हुए ही बड़े कांग्रेसी नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बग्गा वार्ड-89 के सलेम टाबरी स्थित माडल कलोनी में लोगों के रू-ब-रू थे। इलाका निवासियों ने चौधरी मदन लाल बग्गा को सम्मानित किया।

loksabha election banner

बग्गा ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप की बहुमत से सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब नए विकल्प तलाश रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में पंजाब सर्वनाश ही हुआ है। कैप्टन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से किए गए चुनावी वादे पूरे नहीं हुए।

कांग्रेस के मंत्री व विधायक अपने शासनकाल की नाकामियां छिपाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने से पहले एक दूसरे को नाकामियों के लिए जिम्मेदार ठहरा कर पल्ला झाड़ रहे हैं। साढ़े चार वर्ष तक खामोश रह कर सत्ता सुख हासिल करने वाले लोग अब जनता के बीच जाने से घबरा रहें है। कांग्रेस के बड़े नेता अब आपसी विरोध का खेल खेल कर जनता की सहानुभूति हासिल करने के आखिरी प्रयत्न कर संभावित हार को जीत में बदलने का आखिरी दांव खेल रहे हैं। इस अवसर पर कुलदीप सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह पम्मा, प्रवीण चिटकारा, शाम चिटकारा,मनिन्द्र सिंह आहूजा,छोटू ढ़ीगरा,पवन कुमार,सुरिन्द्र सिंह छिंदा, राजू मक्कड़, सुखबीर सिंह खालसा व दर्जनो महिलाओं सहित अन्य भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.