Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, धरने पर बैठी पीड़िता

दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के सात माह बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने पर पीड़िता ने प्रदर्शन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:48 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:14 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, धरने पर बैठी पीड़िता
दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, धरने पर बैठी पीड़िता

जागरण संवाददाता, लुधियाना: दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के सात माह बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया है।

loksabha election banner

धरने पर बैठी महिला ने आरोप लगाया कि शहर में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रितेश राणा से उसका प्रेम प्रसंग था। आरोपित शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया है, मगर उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपित बिलासपुर में अपने परिवार के साथ ही रह रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपित को बचाने के लिए उसके स्वजनों के कहने पर थाना जमालपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट छह दिन पहले दर्ज कर ली। उसका कहना है कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया तो वह फिर से प्रदर्शन करेगी। दूसरी तरफ थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी मोहम्मद जामिल का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज है। वह कई बार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर चुके हैं मगर वह नहीं मिल रहा है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप झूठे हैं।

किशोर के साथ कुकर्म कर दो लोगों ने बनाई वीडियो

सोशल मीडिया पर की वायरल एक 16 वर्षीय किशोर के साथ उसके के गावं के दो व्यक्तियों कुकर्म कर उसकी वीडियो बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब इस बात का पता बच्चे के माता-पिता को लगा तो शुक्रवार को उन्होंने इसकी शिकायत थाना सिटी में दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों बलराज सिंह और बारा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं नहीं कर रही है।

मामले के अनुसार 16 वर्ष के लड़के के साथ कुछ दिन पहले दो लोगों ने कुकर्म किया। उनमें से एक ने उसकी वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब वीडियो लड़के के दोस्तों ने देखी तो उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इस बात की पूछताछ जब पीड़ित लड़के से की गई तो उसने बताया कि आरोपितों ने यह बात किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इसलिए उसने यह बात घर पर नहीं बताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.