Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 02:40 PM (IST)

    लुधियाना के लोहारा क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जतिन मेहरा नामक एक युवक पर मामला दर्ज किया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लोहारा क्षेत्र में पांच दिन पहले एक युवती द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में थाना डाबा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका की मां की शिकायत पर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित की पहचान गगन नगर निवासी जतिन मेहरा के रूप में हुई है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को उसकी 22 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या से दो दिन पहले बताया था कि वह आरोपित को तीन साल से जानती थी। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और शादी से भी मनाकर दिया।