Investment के नाम पर मोटे ब्याज का झांसा दे विधवा से ठगे 50 लाख, दो पर केस Ludhiana News
72 वर्षीय प्रेम लता सूद ने बताया कि वह मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। चंडीगढ़ का मकान बेचने के बाद उसके पास 50 लाख रुपये थे। दोनों आरोपित उसके भाई के जान पहचान वाले हैं।
लुधियाना, जेएनएन। लक्की ड्रॉ व कमेटी के नाम पर मोटे ब्याज का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से 50 लाख रुपये ठग लिए दी। अब थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज तलाश शुरू की है। एएसआइ चांद अहीर ने बताया कि आरोपितों की पहचान चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 ए निवासी मनीश कुमार सिंगला तथा सुमित सिंगला के रूप में हुई।
चंडीगढ़ का मकान बचने से मिले थे पैसे
पुलिस को दी शिकायत में शाम नगर निवासी 72 वर्षीय प्रेम लता सूद ने बताया कि वह मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसके पति व बेटे की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वो लुधियाना निवासी अपने भाई के पास आकर रहने लगी। चंडीगढ़ का मकान बेचने के बाद उसके पास 50 लाख रुपये थे। दोनों आरोपित उसके भाई के जान पहचान वाले हैं। वो काफी समय से उसके भाई के साथ लेन देन का कारोबार करते आ रहे थे।
15 और 10 लाख चेक हुए बाउंस
उन लोगों ने कहा कि वो उसके पैसे लक्की ड्रा व कमेटियों में इन्वेस्ट करके उन्हें मोटा ब्याज दिला सकते हैं। 2016 में उसने दोनों आरोपितों को कई किश्तों में 50 लाख रुपये दे दिए। पहले कुछ महीने उन लोगों ने प्रेम लता को ब्याज के पैसे दिए। मगर उसके बाद पैसे देनेे बंद कर दिए। बात करने पर आरोपितों ने उसे 15 और 10 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। उसके बाद बात करने पर आरोपित पैसे देने से मुकर ही गए। प्रेम लता ने कहा कि उसने दोनों आरोपितों के हाथ पैर भी जोड़े। मगर उन लोगों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। महिला ने रोते हुए कहा कि उसके दोनों घुटनों का ऑपरेशन होने वाला है। मगर पैैसे न होने की वजह से वो ऑपरेशन नहीं करवा पा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें