Move to Jagran APP

जहां होवे रामायण पूजा, वहां बसे सियाराम : पं. अवधेश

आंबेडकर नगर 33 फुटा रोड ग्यासपुरा में दविदर कुमार निवास पर श्रीरामचरित मानस के पंचम सोपान श्री सुंदर कांड के पावन पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कथा वाचक पंडित अवधेश पांडेय ने वैदिक विधि से देवताओं का पूजन कराया फिर श्री रामायण जी का संगीतमयी पाठ एवं संकीर्तन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:32 PM (IST)
जहां होवे रामायण पूजा, वहां बसे सियाराम : पं. अवधेश
जहां होवे रामायण पूजा, वहां बसे सियाराम : पं. अवधेश

संसू, लुधियाना : आंबेडकर नगर 33 फुटा रोड ग्यासपुरा में दविदर कुमार निवास पर श्रीरामचरित मानस के पंचम सोपान श्री सुंदर कांड के पावन पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कथा वाचक पंडित अवधेश पांडेय ने वैदिक विधि से देवताओं का पूजन कराया, फिर श्री रामायण जी का संगीतमयी पाठ एवं संकीर्तन किया गया।

loksabha election banner

पंडित अवधेश ने कहा कि जिनके घर में श्री रामायण जी का पूजन होता है, वहां भगवान श्री राम माता सीता साथ विराजते हैं और जिनके घर नित्य रामायण जी का पाठ होता है उनका घर मंदिर के समान हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान दविदर कुमार, बेबी, वेदांजली, भारती, आयूष, प्रिस, कमल चौहान, सोहन पाल चौहान, दिनेश कुमार, अवध प्रकाश पाण्डेय, दया शंकर ठाकुर, राम चन्दर द्विवेदी, वेद प्रकाश पाण्डेय, मुनीन्द्र नाथ राय, ललन कुमार, विजय मल, पुरषोत्तम, प्रकाश, रमन झा, शंभू ठाकुर, राकेश मिश्रा, पंकज झा, कृष्कांत मिश्रा, सियाराम वर्मा, रानी झा, मालती सिंह आदि ने हाजिरी लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.