Move to Jagran APP

शोभायात्रा मेंभाग लेने पर प्राप्त होगा अश्वमेघ यज्ञ का फल

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 35 वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया। जोशी नगर हैबोवाल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता श्री सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्रधान अमन जैन मुख्य सेवादार अनुज मदान ने की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:03 PM (IST)
शोभायात्रा मेंभाग लेने पर प्राप्त होगा अश्वमेघ यज्ञ का फल
शोभायात्रा मेंभाग लेने पर प्राप्त होगा अश्वमेघ यज्ञ का फल

संस, लुधियाना :

loksabha election banner

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 35 वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया। जोशी नगर हैबोवाल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता श्री सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्रधान अमन जैन, मुख्य सेवादार अनुज मदान ने की।

बैठक का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के जयघोष से किया गया। इस दौरान सरोज वर्मा,रो•ाी मक्कड़,प्रीति शर्मा,सुभाष सेठी,हरीश ग्रोवर,मंजू ग्रोवर,पवन मल्होत्रा,राजिद्र टिकी ने भगवान भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर संत समाज से पंडित बाबू राम भारद्वाज ने आकर सभी शिव भगतों को आशीर्वाद दिया। मीटिग में जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल, पार्षद राशि अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि शोभायात्रा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल होकर इस महायज्ञ में आपनी आहुति डालेंगे। पार्षद राशि अग्रवाल ने कहा इस शोभायात्रा में कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण द्वारा घंटा घर चौक में भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से महाआरती की जाएगी और 108 किलो का केक काटकर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया जाएगा। इस मौके मंदिर मंदिर के प्रधान अमन जैन व मुख्य सेवादार अनुज मदान ने कहा कि शोभा यात्रा में मंदिर की तरफ से विशाल लंगर लगा कर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो इस यज्ञ में हिस्सा लेगा, उसे अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होगी। प्रवीण शर्मा,पवन मल्होत्रा ने कहा कि इस भव्य शोभा यात्रा में देश भक्ति की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा,महासचिव अश्वनी महाजन ने कहा कि शोभा यात्रा 28 फरवरी को सुबह 9 बजे गऊघाट शिव मंदिर से कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर शुरू होगी। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर गऊघाट से आरंभ होकर दरेसी के राम लीला मैदान से होते हुए घंटाघर चौक,चौड़ा बाजार, सगला वाला मंदिर से वापिस गऊघाट मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी। संजय थापर ने कहा कि शोभायात्रा में 251 जंगम भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए रथ के आगे चलेंगे। इस मौके वरिदर कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, वंश गुप्ता, राकेश वोहरा, विजय कपूर,नीलम धवन, राहुल शर्मा, महेंद्र पाल धवन, विनीत गुप्ता ,गायत्री गुप्ता, रवि धवन,रिकू तागड़ी, संजय थापर,राजवीर गुप्ता, सीएम विज, संजय कुमार, जय राम मिश्रा, संजीव शर्मा, विजय ठाकुर, नरेश अरोड़ा, अतुल कपूर, नीरज, अरुण डाबर, चंद्रमोहन हांडा, दिलीप कुमार, पंडित शिवम भारद्वाज आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.