Move to Jagran APP

Free Ration: लुधियाना में अब रेहड़ी फड़ी वालों को मिल सकेगा मुफ्त राशन, जानें क्या है याेजना

Free Ration एक माह पहले भी लुधियाना में जगह-जगह रेहड़ी फड़ी वालों को राशन बांटे गए हैं। टाइगर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के चलते देश में लाॅकडाउन लगा जिससे रेहड़ी फड़ी वालों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:52 AM (IST)
Free Ration: लुधियाना में अब रेहड़ी फड़ी वालों को मिल सकेगा मुफ्त राशन, जानें क्या है याेजना
नासवि के चेयरमैन अरविंद सिंह। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता लुधियाना। Free Ration: नेशनल एलाइंस ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया (नासवि) की ओर से महानगर में रेहड़ी फड़ी फेडरेशन रेहड़ी फड़ी वालों को मुफ्त राशन बांटेगी। नासवि के महासचिव और रेहड़ी फड़ी फेडरेशन के पंजाब प्रधान टाइगर सिंह ने कहा कि नासवी की ओर से पूरे देश में गरीब रेहड़ी फड़ी वालों को राशन वितरित करने के लिए टीम निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि नासवि के चेयरमैन अरविंद सिंह ने रेहड़ी वालाें फ्री वाले को राशन मुहैया करवाने के लिए योजना बनाई और अब पूरे देश में राशन वितरित किया जा रहा है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-करवाचौथ पर इस बार बन रहा विशेष शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व व्रत के नियमों के बारे में

कोविड-19 के चलते हालत हुई खस्ता

उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी लुधियाना में जगह-जगह रेहड़ी फड़ी वालों को राशन बांटे गए हैं। टाइगर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के चलते देश में लाॅकडाउन लगा, जिससे रेहड़ी फड़ी वालों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई। रेहड़ी फड़ी वालों की आर्थिक व्यवस्था बदहाल होने से चेयरमैन अरविंद सिंह काफी चिंतित हुए और जगह-जगह से उन्हें सूचना मिली कि रेहड़ी फड़ी वाले भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अविलंब योजना बनाकर पूरे देश में फ्री राशन कटवाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में करवाचाैथ पर बारिश, लुधियाना सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि

बारिश के कारण राशन वितरण स्थगित

टाइगर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक महीना पहले राशन बांटा गया और 24 अक्टूबर को लुधियाना में राशन वितरित होना था लेकिन बारिश के कारण स्थगित कर गया है। बारिश बंद होने के बाद रेहड़ी फड़ी वालों को राशन वितरित किया जाएगा। इस मौके पर रामानंद पधार विजय कुमार रवि कुमार राम इकबाल बलदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य बाजवा बाेले- मैं कैप्टन की दाेस्त Aroosa Alam से कभी नहीं मिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.