Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो से ज्यादा गांजा व नगदी पकड़ी
Smuggling In Ludhiana पुलिस ने दो स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। Smuggling In Ludhiana: पुलिस ने दो स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने 8 किलो गांजा व नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम ढंडारी खुर्द निवासी चमन लाल है।
पुलिस काे सूचना मिली थी कि आरोपित नशा तस्करी करता है। 23 जून को ओंकार बिहार कट खाली प्लॉट से गिरफ्तार कर लिया। आराेपित से एक बाइक, आठ किलो गांजा व 33,600 रुपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है कि वह कितने समय से नशे की तस्करी कर रहा है और यह गांजा की खेप कहां पहुंचाने वाला था।
वहीं दूसरे मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने घोड़ा कॉलोनी के समीप से गणेश नगर के रहने वाले महमूद को गांजा के साथ काबू किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रसपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर के समीप मौजूद थी। जहां उन्हें आरोपित के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने आरोपित को घोड़ा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें-हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपित का नाम अटल नगर बस्ती जोधेवाल निवासी आशीष कुमार है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित को सूचना के आधार पर गुरु बिहार के इलाके से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।