Ludhiana Weather Update: लुधियाना में फिर चढ़ने लगा पारा, चिलचिलाती धूप से बढ़ी बेचैनी
Ludhiana City Weather Update कुछ दिन की राहत के बाद अब फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह 9 बजे ही पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। धूप भी काफी तल्ख थी। हवा न चलने के कारण लोगों को गर्मी और परेशान कर रही थी।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में पिछले कुछ दिन मौसम खराब रहने के बाद एक बार धूप में तपिश बढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ गया है। लुधियाना में पिछले हफ्ते लगातार तीन दिनों तक बादलों और बारिश की मौजूदगी से मौसम सुहावना हो गया था। इसके कारण दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। दिन के अधिकतम ताममान ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले अप्रैल में इतना कम तापमान कभी नहीं रहा था।
कुछ दिन की राहत के बाद अब फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह 9 बजे ही पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। धूप भी काफी तल्ख थी। चिलचिलाती धूप की चुभन लोगों को बेचैन कर रही थी। हवा न चलने के कारण लोगों को गर्मी और परेशान कर रही थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्मी बढ़ती जाएगी।
तीन दिन बार करवट बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, तीन दिन बाद फिर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल से फिर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। पहले दो दिन बादल बने रहेंगे जबकि महीने के आखिर में बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें - लुधियाना में कोविड बेड फुल, भटकते दिखे जिंदगी के लिए जूझ रहे मरीज; जानें शहर के अस्पतालों में क्या हैं हालात
यह भी पढ़ें - Oxygen Crisis: पंजाब में आयरन व स्टील इंडस्ट्री प्लांटों में औद्योगिक गतिविधियां बंद करने के आदेश