Move to Jagran APP

छह को रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम करेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा का रेलवे पार्क में चल रहा संघर्ष बुधवार को 154वें दिन भी जारी रहा। धरने में इंकलाबी केंद्र पंजाब के वर्कर प्रधान करनैल सिंह भोला की अगुआई में भूख हड़ताल पर बैठे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 08:20 PM (IST)
छह को रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम करेंगे किसान
छह को रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम करेंगे किसान

जागरण संवाददाता, जगराओं : संयुक्त किसान मोर्चा का रेलवे पार्क में चल रहा संघर्ष बुधवार को 154वें दिन भी जारी रहा। धरने में इंकलाबी केंद्र पंजाब के वर्कर प्रधान करनैल सिंह भोला की अगुआई में भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें अवतार सिंह तारी, बलदेव सिंह फौजी व जिदर सिंह, राज कुमार, जरनैल सिंह शामिल थे। किसानों ने स्पेन के किसानों की ओर से एमएसपी की कानूनी ग्रांटी की जीत हासिल करने पर खुशी प्रकट की। किसानों ने दिल्ली निगम में उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार को किसान संघर्ष का प्रभाव करार दिया। उन्होंने कहा कि किसान छह मार्च को दिल्ली रिग रोड पर ट्रैफिक जाम करेंगे। आठ मार्च को दिल्ली बार्डर पर महिलाएं महिला मुक्ति दिवस मनाएंगी।

loksabha election banner

किसानों ने किसान नेता गुरप्रीत सिंह सिधवां, प्रीतम सिंह अखाड़ा, नरिदर सिंह निदी, हरचंद सिंह ढोलन, जसवंत सिंह चूहड़चक, हरचंद सिंह ढोलन, सुरिदर सिंह गालिब, कंवलजीत खन्ना शामिल थे। इस मौके पर परवार सिंह गालिब, दर्शन सिंह गालिब, मनजिदर सिंह जट्टपुरा, बलबीर सिंह बीरा, जगदीश सिंह, राम जी दास, गुरबख्श सिंह, हरबंस सिंह, अमरजीत परदेसी, मदन सिंह, बलजीत सिंह देहड़का व सरबजीत सिंह ग्रेवाल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.