अमरनाथ जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर का प्रबंध करेगी जगराओं की श्री गौरी शंकर सेवा मंडल संस्था
मीटिंग में संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगराओं के प्रमुख समाज सेवक शिवभक्त विवेक गर्ग को संस्था का प्रधान नियुक्त किया। इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा।
जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर अन्य संसाधनों का प्रबंध करने वाली जगराओं की संस्था श्री गौरी शंकर सेवा मंडल की अहम मीटिंग संस्था के डिस्पोजल रोड पर स्थित दफ्तर में हुई। मीटिंग की शुरूआत में सभी मेंबरों ने संस्था के सरपरस्त स्व.सचिन शास्त्री को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में बुड्ढा दरिया के किनारे 2500 पेड़ लगाएंगे बाबा सेवा सिंह, NGT चेयरमैन ने किया अभियान का शुभारंभ
मीटिंग में संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगराओं के प्रमुख समाज सेवक शिवभक्त विवेक गर्ग को संस्था का प्रधान नियुक्त किया। संस्था के अध्यक्ष विवेक गर्ग ने कहा कि हर वष की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 वां विशाल भंडारा संस्था के सरपरस्त स्व. सचिन शास्त्री को समर्पित होगा।
यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: मार्च में भी मौसम के तेवर तल्ख, लुधियाना में 28 डिग्री तक पहुंचा दाेपहर का तापमान
उन्होंने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन हवन यज्ञ कर भंडारे की तैयारियों की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर जगदीश अवस्थी ,संजीव मल्होत्रा , सुमित शास्त्री, अश्वनी कुमार, विनय शर्मा, अमित शर्मा, राजेश लूंबा, रमन गाैड़, दीपक पल्लन, वीरेंद्र गर्ग, राकेश कुमार, बृजलाल, गोपी शर्मा, सचिन लूंबा व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।