लुधियाना के वार्ड नं 25 की कांग्रेस पार्षद सतविंदर कौर का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार
वार्ड नं 25 की कांग्रेस पार्षद सतविंदर कौर का मंगलवार काे निधन हाे गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मेयर बलकार सिंह संधू सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा समेत कई पार्षदों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
लुधियाना, जेएनएन। वार्ड नं 25 की कांग्रेस पार्षद सतविंदर कौर का मंगलवार काे निधन हाे गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मेयर बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा समेत कई पार्षदों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। दाेपहर बाद जमालपुर के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। गाैरतलब है कि सतविंदर कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर तीन साल पहले पार्षद बनी थी।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में बुड्ढा दरिया के किनारे 2500 पेड़ लगाएंगे बाबा सेवा सिंह, NGT चेयरमैन ने किया अभियान का शुभारंभ
सतविंदर कौर 65 साल की थी। इनके पति बलविंदर सिंह भी पार्षद रह चुके हैं। उनके ससुर कृपाल सिंह लुधियाना नगर कौंसिल के चेयरमैन भी रह चुके है। निधन की खबर सुनते ही लाेग उनके घर पर पहुंचने शुरू हाे गए हैं। शहर के कई राजनेताओं ने उनके निधन पर शाेक जताया है।लाेगाें का कहना है कि कि सतविंदर मिलनसार थी तथा सुख-दुख में शामिल हाेती थी।