Move to Jagran APP

Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में फरवरी में मिले 1607 कोरोना पाजिटिव, जनवरी से 36 फीसद अधिक

लुधियाना में दिसंबर तक बच्चे कोरोना से सुरक्षित थे लेकिन जैसे ही स्कूल खुले बच्चे भी कोरोना की चपेट में आने लगे। जनवरी में तीन सरकारी स्कूलों में 69 स्टूडेंट टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि फरवरी में 28 स्कूलों में 182 स्टूडेंट टीचर व स्टाफ सदस्य पाजिटिव आए हैं।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:37 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:37 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update ः  लुधियाना में फरवरी में मिले 1607 कोरोना पाजिटिव, जनवरी से 36 फीसद अधिक
लुधियाना में फरवरी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में फरवरी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जनवरी में जहां रोजाना कोरोना के 25 से 50 मामले आ रहे थे, वहीं फरवरी में यह आंकड़ा 50 से 100 के बीच पहुंच गया है। कोरोना के मामले किस तरह बढ़ रहे हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी में जिले में कोरोना के कुल 1181 मामले सामने आए थे, जबकि फरवरी में 1607 मामले आ चुके हैं। इस तरह फरवरी में जनवरी के मुकाबले 36 फीसद अधिक केस आए हैं।

loksabha election banner

यही नहीं, जनवरी में कोरोना केस पाजिटिविटी रेट 1.30 फीसद चल रहा था, जो अब बढ़कर 2.60 फीसद हो गया है। इसका मतलब है कि पहले 1000 सैंपलों की जांच में 13 लोग कोरोना पाजिटिव पाए जा रहे थे और अब 1000 सैंपलों की जांच में 26 केस सामने आ रहे हैं। इस तरह पाजिटिविटी रेट का दोगुना होना ङ्क्षचता का विषय है। सेहत विभाग के अधिकारी इसके लिए सीधे लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मास्क न पहनने, शारीरिक दूरी का पालन न करने और भीड़ जुटाने के कारण संक्रमण बढऩे लगा है। इसके अलावा लोगों द्वारा कोरोना के लक्षण महसूस होने के बाद भी जांच न करवाने की वजह से भी संक्रमण फैल रहा है।

स्कूलों में बढ़ते संक्रमण से अभिभावक चिंता में
जिले में दिसंबर तक बच्चे कोरोना से सुरक्षित थे, लेकिन जैसे ही स्कूल खुले बच्चे भी कोरोना की चपेट में आने लगे। जनवरी में तीन सरकारी स्कूलों में 69 स्टूडेंट, टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि फरवरी में अब तक 28 स्कूलों में 182 स्टूडेंट, टीचर व स्टाफ सदस्य पाजिटिव पाए जा चुके हैं। सेहत विभाग के मुताबिक सूबे में सबसे अधिक पाजिटिविटी रेट लुधियाना के स्कूलों से है। पंजाब के स्कूलों में पाजिटिविटी रेट 1.1 फीसद है, जबकि लुधियाना के स्कूलों में पाजिटिविटी रेट 3.1 फीसद से अधिक है।

पिछले दिनों पाए गए संक्रमित
तारीख  -    केस
15 फरवरी- 37
16 फरवरी- 53
17 फरवरी- 60
18 फरवरी- 35
19 फरवरी- 83
20 फरवरी-68
21 फरवरी- 55
22 फरवरी- 47
23 फरवरी-99
24 फरवरी- 95
25 फरवरी-65
26 फरवरी-99
27 फरवरी-82
28 फरवरी-74

ऐसे बढ़ता गया पाजिटिविटी रेट
तारीख               पाजिटिविटी रेट
15 फरवरी            1.03
16 फरवरी            1.64
17 फरवरी            2.09
18 फरवरी            0.97
19 फरवरी            2.48
20 फरवरी            3.06
21 फरवरी            2.83
22 फरवरी            1.83
23 फरवरी             2.90
24 फरवरी             2.61
25 फरवरी             1.99
26 फरवरी             2.62
27 फरवरी             2.58
28 फरवरी             2.60

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.