92 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम जप महायज्ञ संपन्न
तपोमय भूमि श्रीरामशरणम आश्रम में नौलखा बाग कालोनी में श्रीराम कृपा संत शिरोमणि श्री स्वामी सत्यानंद महाराज के सुशिष्य गुरुदेव ब्रह्मचारी श्री राम प्रकाश महाराज व गुरुजनों की अध्यक्षता में चल रहे त्रैमासिक 92 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम जप महायज्ञ रविवार को संपन्न हुआ।
संस, लुधियाना : तपोमय भूमि श्रीरामशरणम आश्रम में नौलखा बाग कालोनी में श्रीराम कृपा संत शिरोमणि श्री स्वामी सत्यानंद महाराज के सुशिष्य गुरुदेव ब्रह्मचारी श्री राम प्रकाश महाराज व गुरुजनों की अध्यक्षता में चल रहे त्रैमासिक 92 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम जप महायज्ञ रविवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भक्त महेश ने कहा कि वे भक्त धन्य और भाग्यशाली हैं जो त्रैमासिक 92 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम जप महायज्ञ में भाग लेकर राम नाम जपते रहे हैं। राम नाम की कमाई करने वाले धनपति सेठ है। संसार की दौलत मालखाना सब यह रहने वाले हैं। जो राम नाम जपते हैं। नाम की डोरी पकड़कर भक्त नामी के पास पहुंच जाता है। नाम में नामी का निवास है। राम नाम जपने से मनुष्य भवसागर पार कर जाता है
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र डावर, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुन्दर मल्होत्रा, कांग्रेस नेत्री लीना टपारिया, भाजपा नेता हनी बेदी, गोल्डी सभ्रवाल, अमित गोसाईं, सुरेंद्र वर्मा, सुन्दर लाल अरोड़ा, सुरेंद्र अरोड़ा, सोहन लाल, बन्नू बहल धीरज कुमार, राजकुमार गोगना आदि मौजूद थे।