Move to Jagran APP

Red Fort Violence: दिल्ली हिंसा के आराेपित वांटेड लक्खा सिधाना का फेसबुक पेज हटाया

Red Fort Violence लक्खा सिधाना बठिंडा जिले के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव मेहराज में रैली करने से पहले चुनौती भी दी थी कि वह रैली करने के लिए आएगा अगर दम है तो उसको गिरफ्तार किया जाए। वह रैली में शामिल हुआ और उसे संबोधित भी किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM (IST)
Red Fort Violence: दिल्ली हिंसा के आराेपित वांटेड लक्खा सिधाना का फेसबुक पेज हटाया
लाल किला हिंसा का आराेपित लक्खा सिधाना। (फाइल फाेटाे)

बठिंडा, जेएनएन। Red Fort Violence: लाल किला हिंसा में दिल्ली पुलिस को वांटेड एक लाख के इनामी लक्खा सिधाना का फेसबुक पेज से हटा दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सरकार ने हटाया है या फेसबुक की तरफ से हटाया गया है। लक्खा सिधाना का पेज अब फेसबुक पर नहीं है। लक्खा के इस फेसबुक पेज पर साढे चार लाख से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए थे।

loksabha election banner

 यह भी पढ़ें-पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव मेहराज में की थी रैली

लक्खा सिधाना बठिंडा जिले के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव मेहराज में रैली करने से पहले चुनौती भी दी थी कि वह रैली करने के लिए आएगा अगर दम है तो उसको गिरफ्तार किया जाए। वह रैली में शामिल हुआ और उसे संबोधित भी किया। इसके बाद भी वह लगातार अपने फेसबुक पेज से लोगों से जुड़ा रहा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में सिस्टम फिर शर्मसार...10 दिन पहले पार्क में डिलीवरी, अब सिविल अस्पताल के लेबर रूम के बाहर बच्चे का जन्म

दाे महीने से पंजाब सहित कई राज्याें के किसान कर रहे आंदाेलन

दल खालसा के बाबा हरदीप सिंह मेहराज ने कहा कि सरकार भले ही कितनी भी साजिशें कर ले लेकिन लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने फेसबुक पेज हटा दिया है लेकिन वह लोगों के मनों से लक्खा को कैसे हटाएगी। गाैरतलब है कि दिल्ली में पिछले दाे महीने से पंजाब सहित कई राज्याें के किसान कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानाें का कहना है कि माेदी सरकार जब तक कृषि कानूनाें काे रद नहीं करती उनका आंदाेलन जारी रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.