Move to Jagran APP

शरीर को चलाने वाली शक्ति ही परमात्मा है : कुमार स्वामी

शरीर को चलाने वाले सभी तत्व जिस शक्ति ने निर्मित किए हैं वही इस ब्रह्मांड का नियंता हैं। वही परमात्मा अल्लाह वाहेगुरु और जीसस है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:22 AM (IST)
शरीर को चलाने वाली शक्ति ही परमात्मा है : कुमार स्वामी
शरीर को चलाने वाली शक्ति ही परमात्मा है : कुमार स्वामी

संसू, लुधियाना : श्री लक्ष्मी नारायण धाम के प्रमुख ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने संगत को आनलाइन प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि शरीर को चलाने वाले सभी तत्व जिस शक्ति ने निर्मित किए हैं, वही इस ब्रह्मांड का नियंता हैं। वही परमात्मा, अल्लाह, वाहेगुरु और जीसस है। विज्ञान जिस गुरुत्वाकर्षण को मानता है, उसे बनाने वाले को विज्ञान कभी नहीं खोज पाया। शरीर और पृथ्वी के सभी तत्वों का मालिक परम पिता परमात्मा है। विज्ञान सूर्य को सिर्फ अग्नि का एक गोला मानता है। आगे आने वाले समय में विज्ञान एक नई रिसर्च के माध्यम से फिर एक नए प्रयोग की खोज की घोषणा करेगा। विज्ञान की सभी खोज समय के साथ साथ बदलती जाएंगी, लेकिन परमात्मा न कभी बदला था ओर न कभी बदलेगा। परमात्मा का एक ही तत्व है।

loksabha election banner

ब्रह्मर्षि ने कहा कि प्रभु कृपा नाम पाठ परमात्मा के एक तत्व का संक्षिप्त सार है, जिसके करने से व्यक्ति सत्य और ज्ञान की ओर बढ़ता है। इस तत्व से व्यक्ति की तन मन धन की समस्त प्रकार की बाधाएं और समस्याएं सहजता से समाप्त हो जाती है। यह तथ्य सभी शास्त्रों में वर्णित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.