Ludhiana Club Poll: 15 साल बाद आज होगा चुनाव, बकाया जमा न करवाने वाले नहीं कर पाएंगे मतदान
Ludhiana Club Poll लुधियाना क्लब के एक हजार सदस्य शनिवार को मतदान के जरिये नई टीम चुनेंगे। क्लब के पदाधिकारी तीन साल तक चुने जाएंगे। क्लब के जिन सदस्यों ने बकाया जमा नहीं करवाया है वह मतदान नहीं कर पाएंगे।
लुधियाना, जेएनएन।Ludhiana Club Poll: पिछले 15 साल से आम सहमति से कार्यकारिणी चुनने वाले लुधियाना क्लब के एक हजार सदस्य शनिवार को मतदान के जरिये नई टीम चुनेंगे। क्लब के पदाधिकारी तीन साल तक चुने जाएंगे। क्लब के जिन सदस्यों ने बकाया जमा नहीं करवाया है वह मतदान नहीं कर पाएंगे। क्लब के संविधान के अनुसार मतदान से पहले सभी सदस्यों को बकाया राशि का भुगतान करना जरूरी है। 200 से अधिक सदस्य ऐसे हैं जिन पर क्लब का बकाया है। मतदान सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Sonu Sood अपने घर मोगा पहुंचकर बने मसीहा, जरूरतमंदों की झोली भर दिखाई उम्मीद की किरण
संजय कपूर सहित तीन पर बन चुकी है सहमति :
इस बार भी आम सहमति से नई कार्यकारिणी का चुनाव करने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें पूरी सफलता हाथ नहीं लगी। केएल छाबड़ा ग्रुप के करीबी प्रमुख हौजरी कारोबारी संजय कपूर सहित तीन पदों पर ही सहमति बन पाई थी। 13 पदों के लिए मतदान होगा।
आम सहमति से चने पदाधिकारी
संजय कपूर कल्चरल एंड स्पोट्र्स
विजय गाबा मैस सेक्रेटरी
विजय गोयल ज्वाइंट सेक्रेटरी
इन पदों के लिए होगा मतदान :
केके छाबड़ा, बृजमोहन गुप्ता : प्रधान
वीके शाही (विनोद दीवान), मनमोहन सिंह चौहान :उपप्रधान
केएल अरोड़ा, उमेश वधावन : महासचिव
राकेश गुप्ता, गुरदीप मक्कड़ : कोषाध्यक्ष
राजेश मागो, ईशर गुप्ता : बार सेक्रेटरी
सुरेश कुमार वधावन, पवन सहगल, स्वतंत्र सूद, कुलदीप ङ्क्षसह दुआ, अमरीश बांसल, सुङ्क्षरदर गोयल, सूरज मोहन गुप्ता, सूरज प्रकाश, बाल कृष्ण बवेजा व गौतम मल्होत्रा : कार्यकारी सदस्य
प्रमुख बातें
- 200 से अधिक सदस्यों ने नहीं चुकाया बकाया
- मतदान के बाद देर शाम तक नतीजा होगा घोषित
मतदान : सुबह दस से शाम चार बजे
सदस्य : एक हजार
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें