Move to Jagran APP

Kisan Tractor Parade: पंजाब से हजारों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल

Republic Day Delhi Kisan Tractor Parade पंजाब से हजारों ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं। ट्रैक्टरों पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 04:23 PM (IST)
Kisan Tractor Parade: पंजाब से हजारों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल
ट्रैक्टर पर दिल्ली रवाना होती महिला व लड़कियां। जागरण

जेएनएन, राजपुरा (पटियाला)/जालंधर। Republic Day Delhi Kisan Tractor Parade: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू बैरियर से पंजाब से हजारों ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। शंभू बार्डर से करीब तीस से चालीस ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले निकले। कई किसान एक ट्रैक्टर के साथ तीन-चार ट्रैक्टर टोचन कर लेकर गए। कई किसानों ने ट्रालियों पर भी ट्रैक्टर लादे हुए थे। प्रदेश के अन्य जिलों से भी किसान काफिले में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए। 

loksabha election banner

दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार महिलाएं, बुजुर्ग, युवा व बच्चे पूरे जोश के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पटियाला शहर से गुजरते हुए कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं आई, क्योंकि सभी एक साइड से एक साथ निकल रहे थे। किसी भी ट्रैक्टर ट्राली को हरियाणा पुलिस की ओर से रोका नहीं गया।

दिल्ली नेशनल हाईवे पर रैली में शामिल होने जाते पंजाब के किसान। जागरण

भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रदेश सदस्य हरजीत टहलपुरा, मान सिंह व उजागर सिंह धमौली ने बताया कि शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिल्ली की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का काफी उत्साह है। हर गांव से उम्मीद से ज्यादा ट्रैक्टर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब से हजारों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सोमवार को भी शंभू बैरियर व अन्य बैरियरों से ट्रैक्टरों के काफिले दिल्ली के लिए निकलेंगे।

यह भी देखें: Republic Day Parade: गर्व के पल, राजपथ पर NCC Airwing चंडीगढ़ की पूर्व कैडेट प्रीति करेंंगी तीनों सेनाओं का नेतृत्व

नाभा के गांव कल्याण निवासी मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए अपनी बाइक पर रविवार दोपहर गांव से चले हैं। वहीं, पटियाला और राजपुरा के गांवों से भी सैकड़ों किसान आंदोलन समर्थक स्कूटरों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दिल्ली गए। किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को प्रदेशभर में ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों पर रोष मार्च भी निकाले गए।

यह भी देखें: पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- एडिट वीडियो ने 'आप' की निराशा और धोखेबाजी को दर्शाया

अमृतसर से 170 व नवांशहर से 300 ट्रैक्टरों का काफिला गया

अमृतसर जिले से रविवार दोपहर तीन बजे तक करीब 170 ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। तहसील अजनाला से 90, अटारी से 50, कत्थूनंगल से 30 ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था दिल्ली गया। वहीं नवांशहर जिले से 300 ट्रैक्टर ट्रालियों में किसान दिल्ली रवाना हुए। इसके अतिरिक्त मानसा ने छह, कपूरथला से सुभानपुर से 11 और अन्य जिलों से भी किसान ट्रैक्टर ट्रालियों के जत्थे में दिल्ली रवाना हुए।

यह भी देखें: अच्छी खबर... डेढ़ माह में इंडस्ट्री में 32 हजार नई नौकरियां, पटरी पर लौटा लुधियाना उद्योग

यह भी देखें: farmer's Tractor Parade: रैली को लेकर बढ़ी पुलिस की मुश्किलें, हरियाणा के CM मनोहर लाल ले रहे पल-पल का फीडबैक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.