Move to Jagran APP

World Hindi Day 2021: पटियाला के शिक्षक अनिल भारती ने मास्को में दिया हिंदी का थ्री इन वन फार्मूला

World Hindi Day 2021 फार्मूले को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 2018 में थ्री इन वन मैजिक पुस्तक लांच की। इसके लिए रूस की राजधानी मास्को में एक समागम आयोजित किया गया। रूस के तत्कालीन भारतीय दूतावास में तैनात अधिकारी आलोक राज ने इसका विमोचन किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 02:05 PM (IST)
World Hindi Day 2021: पटियाला के शिक्षक अनिल भारती ने मास्को में दिया हिंदी का थ्री इन वन फार्मूला
एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार भारती। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, पटियाला, जेएनएन। World Hindi Day 2021: सनातन धर्म संस्कृत इंग्लिश (एसडीएसई) सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवारत शिक्षक अनिल कुमार भारती ने हिंदी को अन्य देशों तक पहुंचाने के लिए एक अनूठा फार्मूला तैयार किया, जो काफी कारगर साबित हुआ है। उन्होंने बहुभाषा तुलनात्मक ज्ञान विकास पद्धति की खोज की। इसके अनुसार हिंदी भाषा के स्वर, व्यंजनों और शब्दों को तुलनात्मक दृष्टि से सिखाया जा सकता है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-म्यांंमार में हिंदी-संस्कृत से सिखा रहे संस्कार, भारतीय चला रहे सनातन धर्म सेवा सदन स्कूल

इस फार्मूले को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 2018 में थ्री इन वन मैजिक पुस्तक लांच की। इसके लिए रूस की राजधानी मास्को में एक समागम आयोजित किया गया। रूस के तत्कालीन भारतीय दूतावास में तैनात अधिकारी आलोक राज ने इसका विमोचन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सभा मास्को, भारतीय मैत्री संघ मास्को और इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन आफ लेंग्वेज को-आर्डिनेशन ने भी संयुक्त रूप से किया गया। इसमें रूस में तत्कालीन भारतीय राजदूत डीवी वेंकटेश वर्मा ने शिरकत की थी।

क्या है फार्मूला
अपने मनोभावों को व्यक्त करने के लिए किसी भी इंसान को किसी भाषा का चयन करना होता है। भाषा का आधार उस भाषा की लिपि होती है और लिपि का निर्माण कुछ अक्षरों या वर्णों के सुमेल होता है। उदाहरण स्वरूप जैसे हिंदी के वर्णों का प्रारंभ 'अ' से होता है और अंग्रेजी का 'ए' से होता है। इसी प्रकार रशियन भाषा के वर्णों का आरंभ 'बे' से होता है। इसी प्रकार सभी भाषाओं के छोटे वर्णों को मिलाकर शब्द और शब्दों को मिलाकर उपवाक्य या वाक्य बनते हैं। इस थ्री इन वन फार्मूले में तीनों भाषाओं की मदद से शब्द व वाक्य बनाना सिखाया गया है।

यह भी पढ़ें-पंजाब की मनदीप की संघर्षगाथा: टैक्सी चलाई, इसी से की पढ़ाई, न्यूजीलैंड में बनी पहली भारतीय महिला पुलिसकर्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.