लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecat Ludhiana: महानगर में चार दिन बाद वीरवार को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह नौ बजे के करीब जैसे ही सूरज दिखा तो लोगों के चेहरे खिल गए। धूप निकलने से सुबह तापमान भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहा।
हालांकि इसके बाद भी ठंड का प्रकाेप जारी रहा। सुबह नाै बजे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलेगा।इससे पहले महानगर बुधवार को भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पूरा दिन बादल छाए रहे और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए थे। शहर में कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने शहरवासियों को कांपने पर मजबूर कर दिया। इन सबके बीच दिन का अधिकतम पारा भी 23 साल में सबसे निचले स्तर पर आ गया था।
लो क्लाउड के कारण पिछले तीन दिनों से सूरज की किरणों धरती पर नहीं पहुंच रहीं, जिसका सीधा असर तापमान में गिरावट के तौर पर सामने आया है। वीरवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। शहर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। ठंड गेहूं, सरसों और सब्जियों के लिए लाभकारी है।
पिछले सालों में 25 नवंबर का अधिकतम तापमान
2011
2012
2013
2014
2015
2016
2017
2018
2019
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप