Move to Jagran APP

पंजाब भाजपा प्रधान अश्‍वनी शर्मा का सुखबीर पर निशाना, कहा- दो माह कृषि बिलों की करते रहे तारीफ

पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा है। उन्‍होंंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल दो माह तक कृषि अध्‍यादेशों और विधेयकों की तारीफ करते रहे और अब कह रहे हैं कि सरकार ने उनको बताया नहीं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:27 PM (IST)
पंजाब भाजपा प्रधान अश्‍वनी शर्मा का सुखबीर पर निशाना, कहा- दो माह कृषि बिलों की करते रहे तारीफ
पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा और शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में अब भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच तल्‍खी बढ़ने लगी है। मंगलवार को  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने सुखबीर पर कृषि विधेयकों को लेकर सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि शिअद द्वारा कृषि विधेयकोंका विरोध महज राजनीमिक है। सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल पहले कृषि अध्‍यादेशों व विधेयकों की तारीफ करते रहे और अब कह रहे हैं कि सरकार ने बताया नहीं है।

loksabha election banner

अश्‍वनी शर्मा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने शिअद के कृषि कानूनों के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन महीने तक सुखबीर सिंह बादल व हरसिमरत कौर बादल कृषि अध्‍यादेशों व विधेयकोंं की तारीफ करते नजर आ रहे थे। लेकिन, अब कह रहे हैं कि उनको इसके बाबत बताया ही नहीं गया।

लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत करते पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा।

लुधियाना घंटाघर क्षेत्र  भाजपा के जिला मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी। अश्विनी शर्मा ने कहा इन दिनों हमारा फोकस किसानों पर है उसके लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। जो किसानों से संपर्क करके कृषि कानून के बाबत उन्हें जागरूक करेगी।

शर्मा ने दावा किया कि नया बिल किसानों के लिए समृद्धि लेकर आएगा। केंद्र सरकार ने एमएसपी के पुराने प्रावधान कायम रखे हैं। इसके साथ किसानों को  विकल्प भी दिए है। अब किसानों की मर्जी वह मंडी और पुराने प्रावधान पर ही काम करना चाहे नहीं तो वह अपनी फसल मंडी के बाहर भी बेचने के लिए आजाद हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फ्लॉप करार देते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि हर फ्रंट पर फेल पंजाब सरकार लोगों का ध्यान बटवाने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस की यह साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। शर्मा ने कहा कि हमें यकीन है कि हम किसानों को कृषि कानून के प्रति जागरूक कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: दो साल पूर्व UPSC परीक्षा व इंटरव्यू पास होने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं, कैट पहुंची चंडीगढ़ की भव्‍या

यह भी पढ़ें: Punjab Politics:सिद्धू की सियासी हसरत तो हुई पूरी, बड़ा सवाल क्‍या 'गुरु' की भाजपा में होगी वापसी

यह भी पढ़ें: पंजाब में खिसकती जमीन बचाने को शिअद का आखिरी दांव, जानें गठजोड़ तोड़ने का असली कारण


यह भी पढ़ें: मांस से अलग हो गया नाखून.., दर्द दोनों को होगा, शिअद और भाजपा के संबंध के रहे कई आयाम


यह भी पढ़ें: आखिर टूट गया 24 साल पुराना शिअद-भाजपा गठजोड़, SAD क‍ृषि विधेयक के खिलाफ राजग से बाहर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.