किसान संगठन विधायक को देंगे चेतावनी पत्र
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लाक जगराओं की मीटिग गुरुद्वारा पातशाही छठी गांव गुरुसर काउंके में हुई।
जासं, जगराओं : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लाक जगराओं की मीटिग गुरुद्वारा पातशाही छठी गांव गुरुसर काउंके में हुई। इसमें पंजाब की 12 किसान जत्थेबंदियों ने कारपोरेट खेती छोड़ो आंदोलन के तहत एमएलए-एमपी को दस अगस्त को दिए जाने वाले चेतावनी पत्र पर चर्चा की गई।
इसमें फैसला किया गया कि 10 अगस्त को जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानूके को सुबह 11 बजे शहर में मोटरसाइकिल मार्च करते हुए घर जाकर चेतावनी पत्र दिया जाएगा ताकि वह किसान विरोधी आर्डिनेंस के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि वह विधानसभा में किसानों के पक्ष में आवाज नहीं उठाएंगी तो चुनाव के समय जत्थेबंदियों की ओर से गांव-गांव उनका विरोध किया जाएगा।
मीटिग में ब्लाक रायकोट प्रधान महिदर सिंह कमालपुरा, ब्लाक प्रधान इंद्रजीत सिंह धालीवाल, महासचिव जगतार सिंह देहड़का ने संबोधित किया। इस मौके पर गुरुसर काउंके की इकाई का भी चयन हुआ जिसमें गुरचरण सिंह सिद्धू, उपप्रधान जसविदर सिंह, सचिव मनजिदर सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, हरजिदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगराज सिंह, जगमोहन सिंह, जगराज सिंह, मनजिदर सिंह गोली, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह चुने गए। इंकलाबी केंद्र पंजाब के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
जम्हूरी अधिकार सभा पंजाब के आह्वान पर इंकलाबी केंद्र पंजाब के कार्यकर्ताओं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव कंवलजीत खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकार छीन लिए हैं। यह सरकार वहां पर हिदुत्व राज की स्थापना करना चाहती है। इसे बदार्शत नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान की धर्मनिरपेक्ष धारणा से विपरीत केवल एक धर्म के लिए काम करने पर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि वह हिटलर की तरह राज कायम करना चाहते हैं। इस प्रदर्शन में किसान नेता इंद्रजीत सिंह धालीवाल, जगतार सिंह, मजदूर नेता करनैल सिंह, बलदेव सिंह फौजी, मदन सिंह, जसबीर सिंह, सतपाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।