Live Ludhiana Coronavirus Update: कोरोना के प्रकोप से हिला लुधियाना, मिले रिकॉर्ड 126 केस
Live Ludhiana Coronavirus Update जिले में पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें फील्डगंज विजय नगर जीके एस्टेट नई आबादी खन्ना किदवई नगर शामिल हैं।
लुधियाना, जेएनएन। सोमवार को लुधियाना में रिकार्ड 126 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। ताजा मामलों में 116 लुधियाना से हैं, जबकि 10 दूसरे जिलों से हैं। इसके अलावा, जिले में पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें फील्डगंज, विजय नगर, जीके एस्टेट, नई आबादी खन्ना, किदवई नगर शामिल हैं।
जिले में रविवार को एसबीएस नगर की रहने वाली 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। महिला सिविल अस्पताल में भर्ती थी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 32 हो गई है। वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में कुल 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 54 जिले के और छह लोग अन्य जिलों से संबंधित हैं।
वहीं, जिले में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मालेरकोटला निवासी 90 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थी। महिला को कोरोना के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर व हार्ट की बीमारी भी थी। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 32 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 939 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 206 लोगों को एकांतवास किया गया।
पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार पॉजिटिव पाए जाने वालों में होशियारपुर निवासी व थाना दाखा में नियुक्त 40 वर्षीय एएसआइ, गुरदासपुर निवासी व सीआइए वन में नियुक्त 50 वर्षीय एएसआइ, मोहाली निवासी व थाना दाखा में नियुुक्त एएसआइ भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं कुवैत से लौटा गांव राजेवाल निवासी तीस वर्षीय पुरुष, गांव फतेहगढ़ जटाणा निवासी 30 वर्षीय पुरुष व 36 वर्षीय पुरुष शामिल है।
इसके अलावा मॉडल टाउन निवासी 42 वर्षीय महिला, संत नगर निवासी 52 वर्षीय महिला व दो वर्षीय बच्चा, अग्र नगर एक्सटेंशन निवासी 34 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन कुंदनपुरी निवासी 50 वर्षीय पुरुष हेल्थ वर्कर, गुरु नानक निवासी 62 वर्षीय पुरुष, राहो रोड बस्ती जोधेवाल निवासी 41 वर्षीय पुरुष, अर्बन एस्टेट जमालपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष, जनपथ एस्टेट गांव बैंस निवासी 40 वर्षीय पुरुष, विशाल नगर पक्खोवाल निवासी 25 वर्षीय महिला, माल रोड निवासी 40 वर्षीय महिला, सीता नगर भारत नगर चौक निवासी 68 वर्षीय पुरुष अादि शामिल है।
कोरोना मीटर
संक्रमित : 60
मौत : 01
कुल संक्रमित : 1360
अब तक स्वस्थ : 703
एक्टिव केस : 596
कुल मौत : 32