Live Ludhiana Coronavirus News Update: लुधियाना में अब तक 135 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
Live Ludhiana Coronavirus News Update लुधियाना के लिए शनिवार को दिन राहत भरा रहा। कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के लिए शनिवार को दिन राहत भरा रहा। कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। राहत की एक और बात यह रही कि चार मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में कंगनवाल साइकिल फैक्टरी कर्मचारी व उनके रिश्तेदार शामिल हैं। लुधियाना में अब तक 135 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के सात मामले आए हैं। इनमें एक दिल्ली से लौटी महिला है और छह आरपीएफ के जवान हैं। यह आरपीएफ के जवान लुधियाना में ही तैनात हैं। पॉजिटिव आए आरपीएफ के छह जवानों में से एक 50 वर्षीय जवान जम्मू से, 51 वर्षीय मुलाजिम कांगड़ा से व 46 वर्षी जवान नकोदर जिला जालंधर से है। इसके अलावा 45 वर्षीय जवान हरियाणा के करनाल, 47 वर्षीय जवान सोनीपत व 28 वर्षीय जवान फरीदाबाद से है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 149 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें 65 सैंपल पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के थे और 20 हेल्थ केयर वर्कर के थे। अब तक जिले में 179 मरीज और बाहरी जिलों के 86 मरीज पाए गए हैं। अब तक कुल 5237 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 135 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और अब शहर में एक्टिव मरीज 35 मरीज ही रह गए हैं। सिविल सर्जन डाॅॅ. राजेश कुमार बग्गा ने कहा कि लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तभी इस खतरनाक महामारी से जल्दी निजात मिल सकती है।
अब तक 5742 लोगों के लिए सैंपल
लुधियाना में अब तक 5742 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5237 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लुधियाना में अब तक 179 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 135 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 6069 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिले में 49833 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। कोरोना वायरस से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें