Move to Jagran APP

चलते ऑटो में किया था सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन अाराेपित गिरफ्तार Ludhiana News

चलते ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मामले में थाना कूमकलां पुलिस ने महिला समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 09:15 AM (IST)
चलते ऑटो में किया था सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन अाराेपित गिरफ्तार Ludhiana News
चलते ऑटो में किया था सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन अाराेपित गिरफ्तार Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन।  चलते ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मामले में थाना कूमकलां पुलिस ने महिला समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। वहां से एक दिन का रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान हरदोई (उत्तर प्रदेश) तहसील बिलग्राम, थाना व गांव माललावा निवासी बृजेश कुमार उर्फ राजू, चंडीगढ़ के जीके एस्टेट निवासी मोहम्मद मलिक तथा कोहाड़ा निवासी रेणु के रूप में हुई।

मामले में आंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) की तहसील अकबरपुर के गांव परसोली निवासी राम नारायण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के पास उसका शनिवार तक तीन दिन का रिमांड है। उसी की निशानदेही पर अन्य आरोपितों को काबू किया गया।

किराये का मकान दिलाने का झांसा देकर दिया घटना काे अंजाम

किराये का मकान दिलाने का झांसा देकर ऑटो रिक्शा चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ऑटो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। फिर आरोपित उसे बेहोशी की हालत में गांव लखोवाल में फेंककर फरार हो गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कूमकलां पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 11 फरवरी को 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.