लुधियाना के आत्म नगर में लगाया स्वरोजगार जागरूकता कैंप, 200 युवाओं ने भरे फार्म
लुधियाना के हलका आत्म नगर में रविवार को स्वरोजगार जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान युवाओं को विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में 200 के करीब स्व रोजगार के इच्छुक युवाओं ने फार्म भरे।
लुधियाना, जेएनएन। हलका आत्म नगर के वार्ड नंबर 41 में रविवार को स्वरोजगार जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को स्वयं रोजगार को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि सरकार रोजगार व स्वयं रोजगार के अवसर प्रदान करने को लेकर गंभीर है। रेशम सिंह सग्गू ने बताया कि इस कैंप के दौरान 200 के करीब स्व रोजगार के इच्छुक युवाओं ने फार्म भरे।
संजीव त्यागी बने पंजाब योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
लुधियाना। एवरेस्ट योग संस्थान के निदेशक संजीव त्यागी को पंजाब योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब में योगासन को स्पोट्र्स के रूप में पहचान दिलाने में संजीव त्यागी का काफी बड़ा योगदान रहा है। संजीव त्यागी ने बताया कि नेशनल योगासन स्पोट्र्स फेडरेशन को खेल एवं आयुष मंत्रलय से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। नेशनल फेडरेशन के बाद अब स्टेट एसोसिएशन का विस्तार किया जा रहा है।
योगासन स्पोट्र्स को खेलो इंडिया एवं यूथ खेलो का भी हिस्सा बनाया गया है। इस एसोसिएशन का कार्य पंजाब में योगासन स्पोट्र्स को प्रोमोट करना, योगासन में नए प्रतिभा को तराशने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में योगासन के कैंप आयोजित किए जाएंगे। अब पंजाब योगासन स्पोट्र्स का विस्तार सभी जिलों में किया जाएगा। पंजाब की नई एसोसिएशन को पंजाब के प्रभारी डीके शर्मा, डा. नागेंद्र, डा. ईश्वर बसवारेदी, डा. जयदीप आर्य, गोपाल, रमेश लोहान ने बधाई दी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें