लुधियाना की घुमार मंडी में बाइक युवकों ने मचाया उत्पात, चलती कार पर फेंके ईंटें; दो गिरफ्तार
लुधियाना की घुमार मंडी में बाइक सवार दो युवकों ने एक कार पर ईंट मारकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

घुमार मंडी में कार में ईंट मारकर मचाया उत्पात, दो गिरफ्तार।
HighLights
घुमार मंडी में बाइक सवारों ने कार पर ईंट मारकर उत्पात मचाया
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों को पहचान कर गिरफ्तार किया
सागर कुमार और अखिलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद सहयोगी, लुधियाना। घुमार मंडी में बाइक सवार दो आरोपितों ने एक कार में ईंट मारकर वहां जमकर उत्पात मचाया। जिसके कारण बाजार में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित फरार हो चुके थे।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से उनके बाइक के नंबर को ट्रेस किया और आरोपितों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने जगजीत नगर सुआ रोड निवासी सागर कुमार और किचलू नगर निवासी अखिलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल दीपक जागरा ने बताया कि 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे दोनों आरोपित अपनी बाइक से घुमार मंडी मेन बाजार से गुजर रहे थे। जहां उत्पात मचाते हुए आरोपितों से वहां से गुजर रही एक कार पर ईंट मार दी।
जिसके कारण वहां भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। घटना की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
