Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, एक आरोपित को लोगों ने किया काबू Ludhiana News

खन्‍ना के नजदीकी गांव में दो लोगों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने भाग रहे एक आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:18 AM (IST)
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, एक आरोपित को लोगों ने किया काबू Ludhiana News
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, एक आरोपित को लोगों ने किया काबू Ludhiana News

खन्ना, जेएनएन। खन्ना के नजदीकी गांव भुमद्दी की महिला जसवीर कौर की गोली मार हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह की है। आरोपित दो बताए जा रहे हैं। दो में से एक आरोपित को गांव के लोगों ने काबू कर लिया और जमकर पिटाई की। दूसरा अारोपित भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपित को खन्ना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार महिला जसवीर कौर के पति अवतार सिंह ने 2018 की दीवाली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी। शनिवार सुबह गांव भुमद्दी में जसवीर कौर (37) के घर दो लोग बाइक पर सवार हो कर आए। जसवीर कौर की लड़की ने दरवाज़ा खोला तो दोनों अंदर घुसे और जसवीर कौर के साथ बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद ही उन्होंने पिस्तौल के साथ जसवीर को गोली मार दी। जसवीर कौर की मौत हो गई।

घर के नज़दीक बैठे लोगों को गोली चलने का पता लगा। आरोपित जसवीर कौर को गोली मार कर भागने लगे तो लोगों ने एक व्यक्ति काबू कर लिया। इस दौरान एक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की और लहूलुहान कर दिया।

गोली लगने से मारी गई महिला जसवीर कौर की फोटो।

इस दौरान आरोपित ने लोगों की भीड़ पर चलाई गोली के साथ एक व्यक्ति भी घायल हो गया। घायल को खन्ना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव के ही पूर्व सैनिक हरजोध सिंह ने आरोपित से पिस्तौल छीना और पुलिस को सूचना दी।

भागते समय आरोपितों ने भीड़ पर गोली भी चलाई, जिसमें एक घायल हो गया।

सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रमुख बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित को पकड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों की ओर से पकड़ा गया आरोपित अमलोह के गांव मियांपुर का बताया जा रहा है। फरार हुए आराेपित की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.