रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक किया नष्ट
सरकार की प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को रेलवे में तत्परता से लिया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : सरकार की प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को रेलवे में तत्परता से लिया जा रहा है। सोमवार को रेल अधिकारियों और एनजीओ ने मिलकर लुधियाना रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटे रहे और भारी संख्या में प्लास्टिक बैग, थैली, पानी की बोतले आदि इकट्ठा कर नष्ट करवाया। रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे जब तक प्लास्टिक मुक्त नहीं हो जाता, अभियान को चलाए रखेंगे और रेल कर्मचारी व एनजीओ के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त रेल बनाएंगे। ढंडारी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक का बसेरा
ढंडारी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक उन्मूलन का असर नहीं दिखा यहां न तो कोई रेल अधिकारी और न ही कोई एनजीओ ने इस अभियान को चलाया ताकि प्लास्टिक का सफाया हो सके। स्टेशन के आगे, प्लेटफार्म, रेल ट्रैक आदि पर प्लास्टिक बिखरा हुआ रहा। लोगों से इस संबंध में बात करने पर लोगों ने अनभिज्ञता दर्शाते हुए कहा कि यहां अभियान नहीं चलाया गया।
एनजीओ का रहा सहयोग
स्टेशन डायरेक्टर तरूण कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में एनजीओ का पूरा सहयोग रहा। विभन्न एनजीओ से आए लोगों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मो, रेल ट्रैक आदि पर बिखरे प्लास्टिक को जमा कर नष्ट करवाने में तत्पर रहे। जब उनसे पूछा गया कि ढ़डारी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक उन्मूलन का कोई असर नहीं हुआ, वहां तो प्लास्टिक बिखरा पड़ा है तो डायरेक्टर ने कहा कि ढंडारी, मॉडल टाउन स्टेशन पर भी अभियान चलाएंगे ताकि प्लास्टिक मुक्त रेल बने। लोगों में चलाया जागरूकता अभियान : सलारिया
एनजीओ ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगा कर जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को समझाया गया कि वे प्लास्टिक थैली या बोतल का इस्तेमाल न करें। कांच की बोतलों में परोसे जा रहे पेय पदार्थ ही इस्तेमाल करें।