Move to Jagran APP

सत्संग, सत्य व सेवा कर्म से दूर होते हैं कष्ट: मुकेशानंद गिरि

सत्संग सत्य और सेवा कर्म से कष्ट दूर होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM (IST)
सत्संग, सत्य व सेवा कर्म से दूर होते हैं कष्ट: मुकेशानंद गिरि
सत्संग, सत्य व सेवा कर्म से दूर होते हैं कष्ट: मुकेशानंद गिरि

जासं, लुधियाना : विश्व प्रेम मिशन परिवार की तरफ से साप्ताहिक सत्संग सभा काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम में महामंडलेश्वर स्वामी मुकेशानंद गिरी के सान्निध्य में की गई। गणेश वंदना के उच्चारण के साथ सैकड़ों भक्तों ने श्री राधा-गोविंद का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुकेशानंद गिरी ने श्री राधा-गोविद जी को मानव का सच्चा साथी बताते हुए कहा कि सत्संग, सत्य व सेवा कर्म करने से सांसारिक दुख, परेशानियां और संकट दूर होते हैं।

loksabha election banner

सत्संग को भगवान से मिलने का प्रथम मार्ग बताते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों की संगत में सत्संग सुनने व करने से मानव का मन व बुद्धि निर्मल होते हैं। मन व बुद्धि निर्मल होने से इंसान झूठ फ्रेब का त्याग कर सत्य की तरफ अग्रसर होता है। मन में सेवा भाव उत्पन्न होने से समस्त प्राणियो की सेवा करने से मिलने वाली सुख-शांति से इंसान के  दुख, परेशानियां और संकटों का समाधान स्वयं ही हो जाता है। इससे पूर्व संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। बाल संकीर्तन मंडल ने गो सेवा विषय पर विचार व्यक्त किए। विश्व प्रेम मिशन परिवार प्रमुख सेवादार ने श्री प्रेम धाम में श्रीश्री 1008 मुकेशानंद गिरी के 20 सितंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी। सामूहिक आरती के साथ हरि भगवान को अर्पित भोग व चरणामृत वितरित हुआ। गोपाल दास, दीपक मनचंदा, सुदेश गोयल, रवि गोयल, पंडित सोहन लाल,  सुभाष चढ्डा,  विनोद गोयल, प्रेम सिगला, सुमित गोयल, वरुण मिगलानी, चंदर मोहन, रोबिन मित्तल, यदु सिगला, गौरव बंसल, ललित गोयल, मनोज शर्मा, रूबी ठाकुर, राजीव शर्मा, महेश सिगला, अमित शर्मा, समीर अबरोल, लखवीर सिंह, राजिदर सिंह, राजिदर पॉल शर्मा, बेअंत सिंह, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.