Move to Jagran APP

पति को दगा दे Driver के साथ भाग गई Deputy Manager की पत्‍नी, जाने से पहले किया यह काम

डिप्‍टी मैनेजेर की पत्‍नी अपने पति को धोखा देकर चालक के साथ भाग गई। जाने से पहले उसने अपने पति सास व सुसर को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 05:08 PM (IST)
पति को दगा दे Driver के साथ भाग गई Deputy Manager की पत्‍नी, जाने से पहले किया यह काम
पति को दगा दे Driver के साथ भाग गई Deputy Manager की पत्‍नी, जाने से पहले किया यह काम

जेएनएन, लुधियाना। शहर की कॉलोनी में रहने वाले डिप्‍टी मैनेजर की पत्‍नी अपने प्रेमी ड्राइवर के साथ भाग गई। महिला ने जाने से पहले पति और सास-ससुर को खाने में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया था। महिला अपने साथ घर से जेवर, नकदी व कीमती सामान भी ले गई। घटना का पता तब चला, जब अगली सुबह पीडि़त पति को होश आया। उसने अपने माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

थाना मोती नगर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी नौकर आशीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात पीड़‍ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मार्च 2018 में उसकी शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही आशीष उनके घर में आने-जाने लगा। वह पहले उसकी पत्‍नी के पिता का ड्राइवर था। आशीष और उसकी पत्‍नी की हरकतों पर शक होने के कारण उसके माता-पिता ने उसे उनके घर में आने से सख्त मना कर दिया था। इसके बाद उसकी पत्‍नी छोटी-छोटी बात पर विवाद करने लगी थी।

गत बुधवार रात 8 बजे जब वह काम से छुट्टी करके घर लौटा। उसकी पत्‍नी ने उसे, माता व पिता को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वे तीनों बेहोश हो गए। वीरवार सुबह छह बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसके माता-पिता बेहोश पड़े हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्‍नी गायब थी, जिसके बाद उसने अपने माता पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

दाल मक्खनी और शाही पनीर में डाला था नशीला पदार्थ

घटना वाली रात को महिला ने पूरे तरीके से प्लानिंग की थी। उस रात उसने खाने में चिट्टे छोले, दाल मक्खनी और शाही पनीर बना रखी थी। डिशेज बनाने के बाद उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था।

कार में नौकर संग भागी

आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया की रात के समय आशीष एक कार लेकर आया था। घर का सामान लेकर महिला उसके साथ चली गई।

दोनों के फोन सर्विलांस पर

सब इंस्पेक्टर बलदेव राज ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.