अपने बच्चों का रखें ध्यान, खेल-खेल में गई 14 साल के लड़के की जान, ग्रिल से फंदा लगा झूल गया
लुधियाना में एक 14 साल के लड़के ने खेल-खेल में ग्रिल से रस्सी बांध कर गले में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
लुधियाना, जेएनएन। अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखें और खेलने के दौरान भी उन पर नजर रखें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। यहां एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक 14 साल के लड़के ने खेल-खेल में जान चली गई। वह घर की छत पर खेल रहा था और इसी दौरान उसने खेल-खेल में ग्रिल से रस्सी बांध कर गले में फंदा लगा लिया। इसी दौरान फंदा कस गया और वह गले से उसे नहीं निकाल पाया।
घटना शहर के थाना टिब्बा रोड के अंतर्गत आते इलाके गुरु गोबिंद सिंह नगर में हुई। जान गंवाने वाले बच्चे के नाम कुलदीप है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उसके माता-पिता कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान वह छत पर खेल रहा था। खेल-खेल में वह एक पतली रस्सी ले आया और उसे ग्रिल से बांध कर गले में फंदा लगा लिया। इसके बाद फंदा गले में कस गया और काफी कोशिश के बाद भी वह खुद को छुड़ा नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: अद्भुत है यह प्रेम कहानी, जानें कैसे डेनमार्क की बाला बन गई पंजाबी युवक की 'हीरो'
घटना का पता तब चला, जब मकान मालिक ने उसे झूलते हुए देखा। सूचना मिलने पर पहुंची थाना टिब्बा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में पता चलने पर कुलदीप के माता-पिता का बुरा हाल हाे गया।
एएसआइ बलविंदर सिंह के अनुसार कुलदीप के बड़े भाई संदीप ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के गांव टाकरे का रहने वाला है। उसके पिता राजकरण मजदूरी करते हैं। वह इन दिनों गांव गए हुए हैं। उसकी मां जसमती देवी अपने काम पर गई हुई थी। शाम के समय अचानक उसके मकान मालिक ने फोन कर बताया कि कुलदीप ने ग्रिल में रस्सी गले में डाल कर अपनी जान गंवा ली है। उसकी मां ने आकर देखा तो उसका शव कमरे के बाहर बने सरिये के जंगले से झूल रहा था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें