कांग्रेस सरपंच मना रहा था बर्थ डे, रिटायर्ड कर्मी ने किए फायर Ludhiana News
गांव झमट का सरपंच रेस्टोरेंट में बर्थ डे मना रहा था। बाहर रिटायर्ड कर्मी ने फायर कर दिए।
By Edited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 03:53 PM (IST)
जासं, लुधियाना। गांव झमट का कांग्रेस सरपंच रेस्टोरेंट में देर रात तक बर्थ डे मना रहा था। इस पर गुस्साए रिटायर्ड सीआरपीएफ मुलाजिम ने बेटे के साथ मिलकर राइफल से हवाई फायर कर दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और राइफल भी कब्जे में ले ली। आरोपितों की पहचान हंबड़ा रोड निवासी मोहन सिंह और उसके बेटे मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
हंबड़ा रोड निवासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका हंबड़ा रोड पर रेस्टोरेंट है। इसमें गांव झमट का कांग्रेस सरपंच गुरमुख सिंह उसका पार्टनर है। सात जुलाई को गुरमुख का जन्मदिन था। रेस्टोरेंट में सभी साथी मिलकर पार्टी कर रहे थे। पार्टी देर रात तक चलने के कारण करीब साढ़े 12 बजे कुछ युवक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड सीआरपीएफ मुलाजिम मोहन सिंह घर से बाहर आ गए और उन्होंने गुस्से में आकर एक हवाई फायर कर दिया। इतने में वे युवक रेस्टोरेंट के अंदर चले गए और उनको यह बात बताई। फिर वह और गुरमुख ने बाहर आए। उन्होंने मोहन और उसके बेटे मनप्रीत से इस संबंधी बात की तो दोबारा मोहन ने अपने बेटे के साथ मिलकर राइफल से हवाई फायर कर दिया। थाना लाडोवाल में तैनात जांच अधिकारी हरमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। जहां अदालत ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें