Top Ludhiana News of the day, 5th July 2019: सेंट्रल जेल में 4जी जैमर, लूटपाट करने वाले गिरफ्तार, लोगों ने रोका काम
लुधियाना की सेंट्रल जेल में आठ 4जी जैमर लगाए जाएंगे।पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लोगों ने घपले की आशंका से काम रुकवा दिया।
जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना की सेंट्रल जेल में आठ 4जी जैमर लगाए जाएंगे।पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कांट्रेक्टर ने वेंडर जोन का निर्माण शुरू कर दिया, लेकिन इसमें कांट्रेक्टर की तरफ से घपला किया जा रहा है, जिसे लोगों ने पकड़ लिया।
सेंट्रल जेल में लगेंगे 4जी जैमर, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
लुधियाना सेंट्रल जेल में झड़प के बाद हर प्रकार की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लुधियाना में जेल में आठ 4जी जैमर लगाए जाएंगे। यह जैमर सौ गज की दूरी तक आने वाले मोबाइल को जैम कर देगा। जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराए ने कहा कि 4 जी जैमर लगने से जेल की सुरक्षा काफी पुख्ता हो जाएगी और कैदी बाहर किसी से मोबाइल के जरिये संपर्क नहीं कर पाएंगे। जेल में चलने वाले मोबाइल फोन को बंद करने के लिए आठ बैरकों के बाहर 4 जी जैमरों को लगाया जाएगा। साथ ही इन जैमरों पर भी सीसीटीवी कैमरे व मुलाजिम नजर रखेंगे। साथ ही रोजाना जैमरों को लेकर एक टीम चेक करेगी। जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराए ने कहा कि जैमर लग जाने से बंद कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने में काफी मदद मिलेगी।
रात को यात्रियों से करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपितों की पहचान नवांशहर निवासी गुड्डू, माता रानी चौक निवासी जतिंदर सिंह और लाडोवाल निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। यह लोग यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे और उनको लूट लेते थे। तीनों आरोपित काफी समय से नशा कर रहे थे और रेलवे स्टेशन के बाहर ही फुटपाथ पर रहते थे। रात के समय तीनों आरोपित रेलवे स्टेशन से निकलने वाले यात्रियों को सुनसान जगहों पर हथियारों के बल पर लूटपाट कर लेते थे। आरोपित पिछले करीब एक साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे।
वेंडर जोन निर्माण में घपला, लोगों ने रुकवाया काम
ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी दुगरी में 50 लाख रुपये की लागत से वेंडर जोन का निर्माण करवाया जा रहा है। कांट्रेक्टर ने वेंडर जोन का निर्माण शुरू कर दिया, लेकिन इसमें कांट्रेक्टर की तरफ से घपला किया जा रहा है, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने इसकी जानकारी ग्लाडा अफसरों तक पहुंचा दी। लोगों का आरोप है कि वेंडर जोन के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था और बार-बार कहने के बाद भी कांट्रेक्टर इसमें सुधार नहीं कर रहा था। लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री का विरोध किया और काम रुकवा दिया।