डॉ. अमर और गुरु ने अनाज मंडी में किया डोर टू डोर संपर्क
चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में कांग्रेस और अकाली दल ने व्यापारी वोटों को रिझाने के लिए न•ार गड़ा दी है। इसके चलते एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में वीरवार को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अमर सिंह और शिअद-भाजपा उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने एक साथ डोर टू डोर प्रचार किया। दोनों एक साथ मंडी में पहुंचे। इस दौरान डॉ अमर सिंह के साथ विधायक गुरकीरत सिंह कोटली और गुरु के साथ शिअद हलका इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी थे।
जागरण संवाददाता, खन्ना
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस और अकाली दल ने व्यापारी मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसके चलते एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में वीरवार को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह और शिअद-भाजपा उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने एक साथ डोर टू डोर प्रचार किया। दोनों एक साथ मंडी में पहुंचे। इस दौरान डॉ. अमर सिंह के साथ विधायक गुरकीरत सिंह कोटली और गुरु के साथ शिअद हलका इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी थे।
इस दौरान दोनों उम्मीदवार एक-एक कर व्यापारियों से मिले और अपनी पार्टियों के घोषणापत्र की जानकारी दी। जहां डॉ. अमर सिंह ने जीएसटी के नुकसान व्यापारियों को गिनाए तो गुरु ने बताया कि जीएसटी से व्यापार का दायरा बढ़ा और अफसरशाही पर भी लगाम लगी।
डॉ. अमर सिंह के साथ खन्ना नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिदर पाठक, हरदेव सिंह रोशा, राजपाल सिंह गिल, रविदर सिंह बब्बू, गुरमीत नागपाल, कुलवंत सिंह, संदीप घई और दरबारा सिंह गुरु के साथ राजेश डाली, दिनेश विज, डॉ. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, संदीप गोयल, इंद्रपाल सिंह, अवनीत सिंह राय, नरेश ढंड, विक्की चन्नी भी मौजूद थे।
अकाली दल ने किया एकता का प्रदर्शन
अकाली दल ने खन्ना में गुटबंदी को दरकिनार कर एकता का प्रदर्शन किया। एक दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी रणजीत सिंह तलवंडी और यूथ अकाली दल कोर समिति सदस्य यादविदर सिंह यादू ने एक साथ गुरु के साथ प्रचार किया। इससे पहले दोनों गुरु के साथ सब्जी मंडी भी गए और डोर टू डोर प्रचार किया।
'आप' के बन्नी दूलो घूमे बा•ारों में
उधर, आप के उम्मीदवार बनदीप सिंह बन्नी दूलो ने भी व्यापारियों को साधने के लिए शहर के मुख्य बा•ारों में डोर टू डोर प्रचार किया। बन्नी ने शहर के मेन बाजार, सुभाष बा•ार, करनैल सिंह रोड, गुरु अमर दास मार्केट और जीटी रोड स्थित दुकानों पर दुकानदारों से मुलाकात की। बन्नी ने कहा कि पहले अकाली-भाजपा और फिर कांग्रेस ने पंजाब के व्यापार को बर्बाद कर दिया। आप ने दिल्ली में व्यापारियों को अफसरशाही से बचाया है। उन्होंने दावा किया कि व्यापारी आप के साथ हैं। इसके बाद बन्नी ने एक रोड शो भी इलाके में निकाला।