Move to Jagran APP

Weather Update: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल

पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई तो कहीं पर हल्की बूंदाबादी। बारिश की फुहारों से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है।

By Sat PaulEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 01:56 PM (IST)
Weather Update: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल
Weather Update: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल

जेएनएन, लुधियाना। वेस्टर्न डिस्टर्बेस के सक्रिय होने से पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई तो कहीं पर हल्की बूंदाबादी। बारिश की फुहारों से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। तीन दिन तक लोगों को इसी तरह भीष्ण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई तक प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

loksabha election banner

बता दें कि  बुधवार सुबह और दोपहर को कई जिलों में बादल बरसे। इससे दिन का पारा काफी कम रहा। जालंधर में रात को आसमानी बिजली चमकती रही और बारिश भी हुई। इस बीच करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को पूरा दिन गर्मी से राहत रही। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार मौसम के बदले मिजाज की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री कम था। अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जोकि पांच डिग्री कम था। वहीं बठिंउा में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व जालंधर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में आई गिरावट , लोगों ने ली राहत की सांस

हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और पारा भी कुछ नीचे लुढ़क गया। हालांकि कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई और बाद में मौसम सामान्य हो गया। तापमान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

अब ऐसा रहेगा मौसम

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई तक प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में 30  से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.