पांच घंटे तक चला नए कांग्रेस जिला प्रधान का रोड शो, कई जगह लगा जाम
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपनी ताजपोशी को लेकर शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड शो निकाला।
जासं, लुधियाना : जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपनी ताजपोशी को लेकर शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कारों में सवार होकर रोड शो में शामिल हुए।
सुबह साढ़े दस बजे के करीब रोड शो बस्ती जोधेवाल स्थित अश्वनी शर्मा के दफ्तर से शुरू हुआ। सुंदर नगर, डिविजन नंबर तीन, काली सड़क, चौड़ा बाजार से घंटाघर होते हुए करीब पांच घंटे में रोड शो कांग्रेस भवन पहुंचा। अश्वनी शर्मा का कई जगह स्वागत हुआ। हालांकि उनके इस रोड शो से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। रोड शो में सांसद रवनीत सिंह बिंट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा व अन्य कई नेता शामिल हुए। दफ्तर पहुंचने पर पूर्व जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी ने नवनियुक्त जिला प्रधान अश्वनी को दफ्तर की चाबी सौंपी। इस मौके पर विधायक राकेश पांडे, विधायक सु¨रदर डावर, मेयर बलकार सिंह संधू, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान राजीव राजा, पूर्व जिला प्रधान पवन दीवान, पार्षद रोक्की भाटिया, पवन शर्मा, समन शर्मा, ऊषा मल्हौत्रा, धर्मवीर गोयल, राजिंदर गुप्ता, नीलम शर्मा आदि मौजूद थे। ताजपोशी को लेकर शहर में लगे बैनर और होर्डिग
नवनियुक्त जिला प्रधान अश्वनी शर्मा की ताजपोशी को लेकर पूरे शहर में बैनर और होर्डिग लगे हुए थे। इस दौरान रोड शो वाली सड़क पर भी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत के बैनर और होर्डिग लगाए हुए थे। रोड शो के दौरान कई मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त जिला प्रधान अश्वनी शर्मा का स्वागत किया।