सीवरेज जाम से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, लुधियाना : सीवरेज जाम की समस्या से परेशान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम
जागरण संवाददाता, लुधियाना :
सीवरेज जाम की समस्या से परेशान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के जोन बी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद निगम अधिकारी जागे और मौके का मुआयना कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। टैक्सटाइल -होजरी कामगार यूनियन के कार्यकर्ता राजविंदर सिंह की अगुआई में नगर निगम के जोन बी में पहुंचे और समस्या को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से वे समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन निगम यहां सफाई नहीं करवा रहा है। सभी लोगों ने एक्सईएन बलविंदर सिंह के कार्यालय में भी नारेबाजी की। एक्सईएन ने लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में बलजीत, चंदरेश, राम सनेही, राम अवतार, राजकुमार, राजेश कुमार, सतीश कुमार, संजीव, हरि राम, राम प्रताप, कल्पना, लाल भारती व दुर्गेश शामिल थे।