नारी सशक्तीकरण के लिए लगाई जाएगी आर्ट एग्जीबिशन
जासं, लुधियाना: नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नव चेतना बाल भलाई कमेटी फरवरी के
जासं, लुधियाना: नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नव चेतना बाल भलाई कमेटी फरवरी के पहले हफ्ते में एक आर्ट प्रदर्शनी लगा रही है, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर हमला करने वाली पेंटिंग्स बनाई जाएंगी। इसके अलावा बाल मजदूरी, बेटी बचाओ, नशा व अन्य सामाजिक बुराइयों से महिलाओं को होने वाले नुकसान भी पेंटिंग की थीम में शामिल होंगे। आर्ट प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रधान सुखधीर सेखों, सु¨रदर सिंह कंग, आर्ट जोन की शिवांगी गुप्ता, जसप्रीत कौर व सीनियर आर्टिस्ट जसप्रीत मोहन सिंह उपस्थित हुए। सुखधीर सेखों ने बताया कि यह प्रदर्शनी दो दिन की होगी, जिसमें शहर के कोई भी आर्टिस्ट हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट को मौके पर ही पेंटिंग बनानी होगी और उसके बाद उसको डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं कमेटी की तरफ से दी जाएंगी।