मां बगलामुखी धाम में अखंड महायज्ञ की तैयारियां जारी
लुधियाना (वि.) : मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 10 फरवरी से 192 घंटे अखंड महायज्ञ का
लुधियाना (वि.) : मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 10 फरवरी से 192 घंटे अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक रविवार को मां बगलामुखी धाम में हुई। बैठक में धाम सेवक प्रवीण चौधरी, नरेंद्र गुप्ता, अनुराग अरोड़ा ने कहा कि आठ दिवसीय अखंड महायज्ञ की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरो शोर से चल रही है। मां बगलामुखी के प्रचार प्रसार में आने वाले दिनों में ओर तेजी लाई जाएगी। महायज्ञ शहरवासियों का सांझा उत्सव है। इस भक्ति शक्ति की गंगा में हम सभी इसमें डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में सबसे बड़ा पर्व होगा जो मां बगलामुखी धाम में मनाया जाएगा। इसमें ध्यान, यज्ञ, संगीत का अलग संगम होगा जो सारी रात चलेगा।
संक्रांति उत्सव मनाया
मां बगलामुखी धाम में योगी सत्यानाथ महाराज के सानिध्य में मकर संक्रांति उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आए मां भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की मंगलमय कामना की। इस अवसर पर योगी सत्यानाथ महाराज ने सभी सेवकों को मकर संक्रांति की बधाई दी व मां सेवकों को यज्ञ में सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाराज श्री ने सेवकों के लिए शुभ, मंगल व स्वस्थ की कामना की।