Move to Jagran APP

भाजपा में शामिल हुई महिलाएं, कांग्रेस और शिअद को कोसा

शहर के वार्ड 13 में शनिवार को 14 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 04:00 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 04:00 AM (IST)
भाजपा में शामिल हुई महिलाएं, कांग्रेस और शिअद को कोसा
भाजपा में शामिल हुई महिलाएं, कांग्रेस और शिअद को कोसा

जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर के वार्ड 13 में शनिवार को 14 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल की। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणेश शाकर ने रेखा रानी की अगुआई में शामिल हुए इन महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी रजनीश धीमान, जिला प्रधान पवन कुमार टिकू, मंडल प्रधान अनूप शर्मा, जिला महिला मोर्चा प्रधान रितु वशिष्ट और मंडल महिला मोर्चा प्रधान पूजा साहनेवालिया भी मौजूद रहीं।

loksabha election banner

शाकर ने इन महिलाओं को पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक आम वर्कर भी अपनी मेहनत से राष्ट्रीय प्रधान और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) परिवारों तक सीमित पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में वर्करों के साथ गुलाम जैसा व्यवहार किया जाता है। जिला प्रधान टिकू ने कहा कि भाजपा आने वाले नगर कौंसिल चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। शहर के सभी 33 वार्डो में उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।

रेखा रानी ने कहा कि पार्टी की तरक्की के लिए वह और उनकी टीम दिन-रात एक कर देगी। पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को वार्ड 13 के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी फंड से शहर में हो रहे विकास के कामों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ नेता पांच साल तक वार्ड में नहीं आए और अब वे भाजपा सरकार द्वारा कराए विकास के कार्यो पर अपना ठप्पा लगाना चाहते हैं। इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

पार्टी में शामिल होने वालों में रेखा रानी, शशि खोखर, शारदा देवी, निशा रानी, पूजा रानी, सीमा रानी, डिपल, सुषमा रानी, गीता, उर्मिला देवी, शिमला देवी, पूनम, रीना और सीमा रानी शामिल हैं। इसके अलावा संदीप कुमार और संजू चौधरी को भी भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेता बलजिदर सिगला, डा. सोमश बत्ता, सुधीर सोनू, रमरीश विज, लिलिब नंदा, अमन मनोचा, आतिश बांसल, प्रितपाल सिंह, राजन छिब्बर, नानक दास लोहिया, विनोद तिवारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.