लुधियाना में 35 फुट का रावण दहन, श्री राम सेवक दशहरा कमेटी ने 11 कुंडीय हवन महायज्ञ करवाया
जमालपुर की एचएम कालोनी स्थित पार्क में आर्य समाज के विधान के विधि के मुताबिक विश्व कल्याण के लिये मत्रोचरण कर 11 कुंडीय हवन महायज्ञ करवाया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
लुधियाना, जेएनएन/एएनआई। शहर में कोविड-19 के बावजूद इस साल दरेसी मैदान में 35 फुट का रावण दहन किया गया। डीसी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल व कांग्रेस विधायक सुरिंदर डाबर ने रिमोट दबाकर रावण दहन किया। इस दाैरान भारी संख्या में लाेग माैजूद थे।
इसके अलावा शहर में नन्हें बच्चों व श्री राम सेवक दशहरा कमेटी ने एक नायाब तरीका निकाला। जमालपुर की एचएम कालोनी स्थित पार्क में आर्य समाज के विधान के विधि के मुताबिक विश्व कल्याण के लिए मंत्रोचरण कर 11 कुंडीय हवन महायज्ञ करवाया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। रावण दहन के स्थान पर बच्चों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ करने की ढिल्लों ने सराहना की और उपस्थित जन समूह को अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रावण जैसे चार वेदों के ज्ञाता ने अहंकार वश अधर्म के मार्ग पर चल अपने पूरे वंश का नाश करवा दिया।
इंसान को सीख लेते हुए अहंकार और अधर्म का मार्ग छोड़ सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिये। कार्यक्रम में मौजूद आर्य समाज मंदिर अर्बन एस्टेट फ़ोकल प्वाइंट के मुख्य शास्त्री मनोज कुमार ने यजमानों का मार्ग दर्शन किया और यज्ञ की विधि को शास्त्र के मुताबिक़ पूर्ण आहुति देकर पूर्ण करवाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल, स्वर्ग आश्रम जमालपुर के प्रधान पवन मकोल शैंटी, शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा, पार्षद संदीप कुमारी भट्टी, भाजपा नेता जतिंदर ग़ोरयन, अकाली नेता सविंदर पाल सिंह रीतू, पार्षद पति गौरव भट्टी भी यज्ञ आरंभ होने के समय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान रॉबिन खन्ना, आदित्य खन्ना, सक्षम जैन, कार्तिक बत्तरा,अभिनव शर्मा, ध्रुव बलूजा, चिराग़ बलूजा, रिशोम कपूर, मानिक भूषण, वैभव जोशी, अंश, कृश,उपकार, अनिल खन्ना, आशीष खन्ना, शशि भूषण, राकेश शर्मा, हरप्रीत सिंह अज्जू, प्रभजीत सिंह, रोशन राव, हिमांशु पाहवा, कुलदीप शर्मा, अनु बलूजा, पुनीत मल्होत्रा, रजनीश नरूला, रजिंदर पाहवा, अशोक मल्होत्रा, साधु राम, दलीप शर्मा, विजय रावत, सुरिंदर शर्मा, विकास धूपर व विनोद अग्रवाल ने यज्ञ पूर्ण करवाया।