हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
कपूरथला-नकोदर मार्ग पर गांव नत्थू चाहल के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला-नकोदर मार्ग पर गांव नत्थू चाहल के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के निजी अस्पताल ले गए।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय बलविंदर कुमार पुत्र महेश्वर उर्फ गट्टू निवासी गांव खालू सुल्तानपुर लोधी के रुप में हुई है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह शनिवार रात काला संघिया स्थित अपने ससुराल से बाइक पर लौट रहा था। उसके दो साथी भी बाइक पर उसके पीछे बैठे थे। जब वह गांव नत्थू चाहल के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन के साथ बाईक की टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अअस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। बलविदर कुमार ने दम तोड़ दिया। दोनों घायलों को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।