अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 01:43 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू कर लिया। थाना सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रमुख सरबजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ सूरत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त दौरान गांव फरीद सराय मौजूद थे। पुलिस कर्मियों की ओर से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उससे 14,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपित की पहचान निरवैल सिंह नैलो निवासी फरीद सराय थाना सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें