नशे की गोलियों सहित युवक काबू
थाना सुभानपुर की पुलिस ने नशीली गोलीयों सहित युवक को काबू किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुभानपुर : थाना सुभानपुर की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नशे की गोलियों सहित युवक को काबू किया है। आरोपित के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएचओ सुभानपुर जसपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ राष्ट्रीय राज मार्ग के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दीपक उर्फ दीपा पुत्र देव राज निवासी मकसूदा जालंधर बताया। तलाशी लेने पर युवक से 210 नशे की गोलियां बरामद हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें