गांव मंडेर के गंदे नाले से मिला महिला का शव
काला संघिया चौंकी में पडते गांव मंडेर के गंदे नाले में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का राहगीरों ने शव देखा तो काला संघिया चौंकी के इंचार्ज को सूचना दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 06:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : काला संघिया चौकी में पड़ते गांव मंडेर के गंदे नाले से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूत्रों के अनुसार राहगीरों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को फोन किया। एएसआइ सुझान ¨सह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने काले रंग की सलवार और बूटीदार रंग का सूट पहना हुआ था। चेहरा गोल, उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस ने शव को पहचान न होने के कारण 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें